स्वच्छता अभियान चलाया गया

स्वच्छता अभियान चलाया गया नारदीगंज. जिला जल स्वच्छता समिति के सौजन्य से नारदीगंज पंचायत में स्वच्छता जागरूकता अभियान गुरुवार को चलाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नारदीगंज पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार ने किया. अभियान नारदीडीह स्थित पंचायत भवन से शुरू हुआ, जो पूरे गांव की गलियों में साफ-सफाई की गयी. उपस्थित लोगों ने हाथ में […]
स्वच्छता अभियान चलाया गया नारदीगंज. जिला जल स्वच्छता समिति के सौजन्य से नारदीगंज पंचायत में स्वच्छता जागरूकता अभियान गुरुवार को चलाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नारदीगंज पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार ने किया. अभियान नारदीडीह स्थित पंचायत भवन से शुरू हुआ, जो पूरे गांव की गलियों में साफ-सफाई की गयी. उपस्थित लोगों ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छ रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे, गलियों को साफ रखेंगे, बीमारी को दूर भगायेंगे का नारा बुलंद किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने गलियों को साफ सफाई रखने का भी शपथ लिया. अभियान के दौरान पंचायत के सैकड़ों बीपीएल परिवारों ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार गोस्वामी, नरहट प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार सिंह, रामरति देवी, रामेश्वर पासवान, दिनेश राजवंशी, संजीत कुमार, रवींद्र शर्मा, राजकुमार पासवान, चांदो पासवान आदि ग्रामीण अभियान में हिस्सा लिया. इसके अलावा डोहरा पंचायत में भी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




