संविधान की उपयोगिता की दी जानकारी

Updated at : 26 Nov 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान की उपयोगिता की दी जानकारी

संविधान की उपयोगिता की दी जानकारी पकरीबरावां. गुरुवार को प्रखंड के स्कूलों में संविधान दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया़ प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय पकरीबरावां में वरीय शिक्षक अरविंद कुमार वशिष्ट व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से बच्चों को संविधान की उपयोगिता के बारे में बताया. शिक्षिका पुष्पा कुमारी व प्रतिभा […]

विज्ञापन

संविधान की उपयोगिता की दी जानकारी पकरीबरावां. गुरुवार को प्रखंड के स्कूलों में संविधान दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया़ प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय पकरीबरावां में वरीय शिक्षक अरविंद कुमार वशिष्ट व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से बच्चों को संविधान की उपयोगिता के बारे में बताया. शिक्षिका पुष्पा कुमारी व प्रतिभा कुमारी ने क्विज का आयोजन किया. सफल प्रतिभारियों को सम्मानित किया गया. आवासीय ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर अमन वर्मा ने संविधान की प्रस्तावना सुनाया. इस अवसर पर अंशुमाला, मनोरमा सिन्हा, रामहरी सरदार, मोहम्मद इमरान आलम सहित कई अन्य उपस्थित थे़ शिक्षा विभाग के समीप स्थित इंटर विद्यालय पकरीबरावां में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं हो सके. इसके कारण सरकार द्वारा संविधान दिवस को यादगार बनाने के लिए जो अमूल्य प्रयास किये गये. इस पर ग्रहण लगता दिखाई पड़ रहा है़ उक्त विद्यालय में कोई प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नही किये गये. इसके कारण अभिभावकों में रोष व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन