आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत

Updated at : 24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत

आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल धमौलथाना क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन बढ़ती घटनाओं के ग्राफ से पुलिस की गतिविधि बढ़ गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधि को नियंत्रण करने के लिए प्रशासनिक पहल तेज कर दी गयी है़ थाना के समीप लूट की घटित घटना […]

विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल धमौलथाना क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन बढ़ती घटनाओं के ग्राफ से पुलिस की गतिविधि बढ़ गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधि को नियंत्रण करने के लिए प्रशासनिक पहल तेज कर दी गयी है़ थाना के समीप लूट की घटित घटना में पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है़ विदित हो कि एक माह के भीतर ठंड के शुरू दौर में ही अपराधी वे-रोक-टोक घटना का अंजाम देने लगे हैं. ऐसे स्थिति में बढ़ रही घटनाओं से व्यवसायियों में काफी दहशत है़ यहां तक की दूर-दराज के दुकानदार शाम ढलने के पूर्व ही अपनी दुकान को बंद कर घर जाने के फिराक में रहते हैं. अपराधी एक पर एक घटना को अंजाम देने में लगे है. जबकि पुलिसिया कार्रवाई शुन्य है़ एक ओर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो बड़ी घटनाओं का ग्राफ भी थाना क्षेत्र में बढा है. 25 अक्तूबर को शरारती तत्वों ने दो मुरगा दुकान में आग लगा दी थी. वहीं, 27 अक्तूबर को पुन: मुख्य चौक के चाय व नास्ते की ठेला में ही आग लगा कर घटना की पूर्णावृति की गयी. दूसरी ओर 13 नवंबर को पुन: पूंज में आग लगा कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी. बावजूद पुलिस अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है. थाना के समीप ही 22 नवंबर को लूट की घटना हुई. हालांकि, मामले की प्राथमिकी में चार अज्ञात अपराधियों को पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्रवाई की जायेगी़ तत्काल लूट की घटना का उद्भेदन कर अपराधियों पकड़ लिया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन