13 सदस्यीय कमेटी का गठन

13 सदस्यीय कमेटी का गठन बैठक में गोस्वामी समाज ने किया कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श अकबरपुर. नेमदारगंज बाजार स्थित गोस्वामी भवन परिसर में पूर्व मुखिया कपिल गोस्वामी की अध्यक्षता मे गोस्वामी समाज से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. इसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक आदि पिछड़ेपन पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित गतिविधियों […]
13 सदस्यीय कमेटी का गठन बैठक में गोस्वामी समाज ने किया कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श अकबरपुर. नेमदारगंज बाजार स्थित गोस्वामी भवन परिसर में पूर्व मुखिया कपिल गोस्वामी की अध्यक्षता मे गोस्वामी समाज से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. इसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक आदि पिछड़ेपन पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित गतिविधियों तथा समाज के विकास के लिए विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें उपेंद्र नाथ गोस्वामी मुखिया, प्रमोद गोस्वामी उपमुखिया, सुरेंद्र नाथ गोस्वामी मंत्री, गोपाल गोस्वामी उपमंत्री, राजेंद्र गोस्वामी कोषाध्यक्ष के अलावा अन्य सात लोगों को कार्यकारिणी समिति के सदस्य बनाया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया गोपाल गोस्वामी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




