उचक्कों ने उड़ाये लैपटॉप व कैमरा

उचक्कों ने उड़ाये लैपटॉप व कैमरा नवादा कार्यालय. शनिवार को नगर थाना गेट के सामने स्थित स्टूडियो समर से उचक्कों ने दुकानदार को चकमा देकर लौपटॉप व कैमरा उड़ा लिया़ इस संबंध में पीड़ित दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि दुकान साफ करने के दौरान ही दो युवक चकमा देकर दुकान में एक काले बैग […]
उचक्कों ने उड़ाये लैपटॉप व कैमरा नवादा कार्यालय. शनिवार को नगर थाना गेट के सामने स्थित स्टूडियो समर से उचक्कों ने दुकानदार को चकमा देकर लौपटॉप व कैमरा उड़ा लिया़ इस संबंध में पीड़ित दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि दुकान साफ करने के दौरान ही दो युवक चकमा देकर दुकान में एक काले बैग में रखे लैपटॉप, कैमरा, सीडी, पेनड्राइव सहित कई सामान चुरा लिये़ चोरी की इस घटना के बाद दुकानदार काफी परेशान है़ स्थानीय थाने में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है़ दुकानदार ने बताया कि लैपटॉप में पिछले एक साल से ग्राहकों के शादी, छट्ठी सहित अन्य समारोह के वीडियो व फोटो लोड था. लैपटॉप चोरी के बाद ग्राहकों को ऐसे वीडियो व फोटो उपलब्ध कराना मुश्किल हो जायेगा़ इस घटना में लगभग 80 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की संभावना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




