जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह नवादा कार्यालय. बिहार के लोकप्रिय व आदर्श पुरुष के रूप में पहचान बनानेवाले नीतीश कुमार के पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना गये थे. जिला जदयू अध्यक्ष […]
जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह नवादा कार्यालय. बिहार के लोकप्रिय व आदर्श पुरुष के रूप में पहचान बनानेवाले नीतीश कुमार के पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना गये थे. जिला जदयू अध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने महागंठबंधन परिवार को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के विकास के लिए सक्षम आदर्श पुरुष हैं. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम देश स्तर पर अजूबा परिदृश्य था़ नीतीश कुमार के पांचवें बार मुख्यमंत्री बनने पर जिला अध्यक्ष के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष ललन कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, प्रवीण चंद्रवंशी, अरुण कुमार रंजन, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, प्रो प्रमीला कुमारी, बिंदू देवी, मकदुम इस्लाम, निजाम खान, रियाज खान, नरेंद्र कुमार, किरण वर्मा ईश्वरी कुशवाहा, अयोध्या शरण, अनिल कुमार मंडल आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




