जिला पंचायत कार्यालय में संसाधनों की कमी

जिला पंचायत कार्यालय में संसाधनों की कमी नवादा (नगर). पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन जिला पंचायत राज कार्यालय में संसाधनों का घोर अभाव है. जिला पंचायत कार्यालय में अभी भी सभी काम मैनुअल हो रहे है. कार्यालय में एक कंप्यूटर भी नहीं लगा हुआ है. इसके साथ ही अन्य उपकरणों का भी […]
जिला पंचायत कार्यालय में संसाधनों की कमी नवादा (नगर). पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन जिला पंचायत राज कार्यालय में संसाधनों का घोर अभाव है. जिला पंचायत कार्यालय में अभी भी सभी काम मैनुअल हो रहे है. कार्यालय में एक कंप्यूटर भी नहीं लगा हुआ है. इसके साथ ही अन्य उपकरणों का भी अभाव है. इसके कारण कार्य करने में काफी परेशानी होती है. विभाग में पिछले दो वर्ष पहले तक कंप्यूटर सेट उपलब्ध था. लेकिन, कंप्यूटर में आयी खराबी के कारण हटा दिया गया है. वेल्ट्रॉन द्वारा भी नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर अन्य कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है. जिले के 187 पंचयतों में 5777 पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाना है, लेकिन बगैर संसाधन के इसे कर पाना मुश्किल सा दिखता है. फोटो स्टेट मशीन, फैक्स आदि की सुविधा नहीं रहने के कारण भी कर्मियों व अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




