शैक्षणिक पहलुओं पर हुआ मंथन

शैक्षणिक पहलुओं पर हुआ मंथन नवादा (नगर). अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के युवा इकाई द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. दांगी समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व शैक्षणिक पहलुओं पर विचार गोष्ठी में मंथन किया गया. जिला संयोजक मनोज कुमार दांगी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में समाज को आगे बढ़ाने की कई […]
शैक्षणिक पहलुओं पर हुआ मंथन नवादा (नगर). अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के युवा इकाई द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. दांगी समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व शैक्षणिक पहलुओं पर विचार गोष्ठी में मंथन किया गया. जिला संयोजक मनोज कुमार दांगी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में समाज को आगे बढ़ाने की कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में 27 दिसंबर को दांगी युवा सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. एनएच-30 पर अवस्थित बकसंडा मोड़ में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है. विचार गोष्ठी में डॉ शिव नंदन सिंह दांगी, राणा रंजीत आजाद, कृष्णा दांगी, विपिन दांगी, कामता दांगी, शुभम आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




