एसपी ने जीता ग्रामीणों का दिल

Updated at : 20 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने जीता ग्रामीणों का दिल

एसपी ने जीता ग्रामीणों का दिल कौआकोल. एसपी विकास वर्मन ने शुक्रवार को जिले के कौआकोल थाना के महुलियाटांड़ व झिलार गांव में आम जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाने का प्रयास किया. गांववालों के साथ मिल बच्चों के बीच स्कूली बैग, किताब, कॉपी, पेंसिल, टॉफी आदि का वितरण किया. लोगों से गांव की बेटियों […]

विज्ञापन

एसपी ने जीता ग्रामीणों का दिल कौआकोल. एसपी विकास वर्मन ने शुक्रवार को जिले के कौआकोल थाना के महुलियाटांड़ व झिलार गांव में आम जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाने का प्रयास किया. गांववालों के साथ मिल बच्चों के बीच स्कूली बैग, किताब, कॉपी, पेंसिल, टॉफी आदि का वितरण किया. लोगों से गांव की बेटियों को शिक्षा देने का आह्वान किया. एसपी ने गांव वालों के साथ मिल जूल कर आपस में विकास करने की बातें भी की. गांव की कृष्णलता देवी, चुरामन ठाकुर, कुलदीप रविदास व सुरेंद्र पंडित सहित कई लोगों ने कहा कि आज तक जिले के किसी भी पदाधिकारी इस गांव नहीं पहुंचे हैं. विकास वर्मन पहले ऐसे पदाधिकारी हैं, जो गांव के आम लोगों के साथ कुछ पल बीता सुख दुख सुनने का काम किया है. इसके पहले एसपी ने गड़ही डैम व जमुई, नवादा व गिरिडीह के बीच यातायात की सुविधा के बीच खाई बने चंदरवर के पास किउल नदी पर निर्माणाधीन पुल का भी जायजा लिया. मौके पर पकरीबरावां एसडीपीओ रामपुकार सिंह, सीआरपी 215 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट दामोदर सिंह, आशुतोस कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन