सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत वारिसलीगंज. बाघीबरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के बबन बिगहा निवासी 25 वर्षीय पिंटू कुमार दोसूत गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित हो कर ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में […]
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत वारिसलीगंज. बाघीबरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के बबन बिगहा निवासी 25 वर्षीय पिंटू कुमार दोसूत गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित हो कर ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में पिंटू वाहन के नीचे आ गया. आसपास के लोगों ने वाहन के नीचे से निकाल कर स्थानीय अस्पताल इलाज के लाया. चिकित्सकों ने इलाज भी शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद युवक अस्पताल में दम तोड़ दिया. सूचना पाते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. मृतक को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. मृतक के भाई बब्लू कुमार ने बताया कि मृतक अपनेे पीछे पत्नी व चार वर्षीय बेटा छोड़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




