राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हो रहा रिहर्सल

Updated at : 20 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हो रहा रिहर्सल

राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हो रहा रिहर्सल 22 व 23 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगी प्रतियोगिताजिले से लोकगीत व लोक नाटक की टीम लेगी हिस्साफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा ग्रामीण लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक जैसे विधाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिला […]

विज्ञापन

राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हो रहा रिहर्सल 22 व 23 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगी प्रतियोगिताजिले से लोकगीत व लोक नाटक की टीम लेगी हिस्साफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा ग्रामीण लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक जैसे विधाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिला व प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद जिले के सफल कलाकार अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे. 22 व 23 नवंबर को पटना के एसकेएम हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें राज्य भर के प्रतिभागी भाग लेंगे. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्राएं लोकगीत में प्रमंडल स्तर पर सफलता प्राप्त की है. यह सभी छात्राएं सामाजिक संस्था स्वर संगम के सचिव श्रवण कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में लोक संगीत का अभ्यास कर रहे है. सफल प्रतिभागी अदिति, काजल झा, नीशु, पूजा, कविता, माही, अंजली, सुरभि, मिताली आदि छात्राएं कजरी गीत का अभ्यास कर रही है. अरे रामा कृष्ण बनल चुड़ीहारी, पहिरी ले ले साड़ी, हे रामा .. गीत का अभ्यास कर रहे है. प्रतियोगिता में बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज के बाल कलाकार नाटक में अपनी प्रस्तुति देंगे. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. कलाकारों का दल प्रतियोगिता में भाग लेने के 22 नवंबर को रवाना होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन