नरहट में बन रहा किसान भवन

नरहट में बन रहा किसान भवन किसान भवन में स्वाइल टेस्टिंग लैब समेत होगी अन्य सुविधाएंफोटोनरहट. किसानों को कृषि कार्य से जुड़ी जानकारी व सहायता के लिए नरहट प्रखंड कार्यालय परिसर में एक करोड 11 लाख 94 हजार पांच सौ चार रुपये की लागत से योजना संख्या 4/14-15 के तहत ई किसान भवन का निमार्ण […]
नरहट में बन रहा किसान भवन किसान भवन में स्वाइल टेस्टिंग लैब समेत होगी अन्य सुविधाएंफोटोनरहट. किसानों को कृषि कार्य से जुड़ी जानकारी व सहायता के लिए नरहट प्रखंड कार्यालय परिसर में एक करोड 11 लाख 94 हजार पांच सौ चार रुपये की लागत से योजना संख्या 4/14-15 के तहत ई किसान भवन का निमार्ण किया जा रहा है़ किसान भवन में किसानों के लिए स्वायल टेस्टिंग लैब, आत्मा का कार्यालय, किसानों के प्रशिक्षण के लिए कमेटी हॉल व प्रखंड कृषि पदाधिकारी का कार्यालय समेत आवासीय सुविधाओं से लैस होगी़ इस भवन का निर्माण मां तारा कंपनी गंगा सराय बड़हिया लखीसराय के संवेदक विजय शंकर शर्मा द्वारा कराया जा रहा है़ निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे राजीव कुमार ने बताया कि फाउंडेशन व बाउंडरीवाॅल का काम हो गया है़ सिर्फ फर्नीसिंग का काम बाकी है़ उन्होंने संभावना जताया कि समय अवधि से पहले ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा़ किसान भवन निर्माण के संबंध में बीएओ प्रभात कुमार ने बताया कि गुणवक्तापूर्ण भवन निर्माण के लिए समय समय पर हमारे द्वारा जांच किया जा रहा है़ बीएओ ने निर्माण कार्य को संतोष जनक बताया़ उन्होंनेे कहा की भवन तैयार हो जाने के बाद यहां किसानों के लिए व कृषि कर्मचारियों के लिए सारी सुविधा उपलब्ध हो जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




