पइन तब्दील हुआ नाले में

पइन तब्दील हुआ नाले में प्रखंडवासियों ने डीएम से लगायी गुहारप्रखंड के लोग पइन को अतिक्रमण मुक्त कराने में हैं जुटेपकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय में डीएम के अतिक्रमण मुक्त कराये जाने का आदेश धत्ता साबित हो रहा है़ डीएम मनोज कुमार ने जिले के सभी सीओ व बीडीओ के साथ बैठक कर सरकारी नाली, पइन, तालाब, […]
पइन तब्दील हुआ नाले में प्रखंडवासियों ने डीएम से लगायी गुहारप्रखंड के लोग पइन को अतिक्रमण मुक्त कराने में हैं जुटेपकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय में डीएम के अतिक्रमण मुक्त कराये जाने का आदेश धत्ता साबित हो रहा है़ डीएम मनोज कुमार ने जिले के सभी सीओ व बीडीओ के साथ बैठक कर सरकारी नाली, पइन, तालाब, सड़क आदि को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने का आदेश दिया था. परंतु, आदेश के एक माह बीतने के करीब है, बावजूद किसी प्रकार की प्रशासनिक पहल नहीं की जा रही है. रेवार गांव से निकली पइन लगभग 30 फुट चौड़ी थी जो वर्तमान में सिमट कर पांच-छह फुट की रह गयी है. बूढ़े-बुजुर्गों के अनुसार यह पइन पकरीबरावां के उत्तरी-दक्षिणी सदनपुर, राइस के रास्ते चलकर चड़ीहारी गांव तक जाती है. उक्त पइन से ही कई गांवों के किसान सिंचाई करते थे़ परंतु, पइन की स्थिति विभागीय उदासीनता के कारण नाले में तब्दील होकर रह गयी है. प्रखंड मुख्यालय के शांति नगर मुहल्ले में कई लोगों द्वारा पइन में ही घर बना लिया गया है. कई लोग अपने घर के शौचालय की टंकी पइन में ही बना रखें हैं. क्या कहते हैं ग्रामीण पांच से कई बार डीएम से लेकर एसडीओ तक पइन को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के लिए आवेदन दिये गये हैं. निचले स्तर के अधिकारियों को जांच के लिए आदेश दिये जाते है, निष्पक्ष जांच नहीं कराये जाने के कारण आज तक पइन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है.अनिश कुमार वर्मा, प्रखंड छात्र समागम अध्यक्ष पदाधिकारियों का दरवाजा खटखटा कर थक गये है. हार कर चुप बैठना ही मुनासिब समझा और आज तक कई वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई हल नहीं निकल पाया है.सतेंद्र कुमार, अध्यक्ष, गल्ला व्यवसायी संघ रेवार से निकल कर आनेवाली पइन का पानी उनके गांव चड़ीहारी तक आती थी. 30 वर्षों से पकरीबरावां बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर चमन के रास्ते होते हुए सदनपुर गांव तक पइन का अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे पानी का एक बूंद भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है. फलत: किसानों को सिंचाई से समस्या से जूझना पड़ रहा है.सुबेलाल चौहान,भाजपा नेताक्या कहते हैं पदाधिकारी पइन के अतिक्रमण कि सूचना मुझे नहीं है़ सूचनोपरांत पइन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद शुरू की जायेगी.मनोज कुमार, जिलाधिकारीअविलंब पइन की मापी करायी जायेगी. प्रशासन की मदद से पइन को अतिशीघ्र अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा दिया जायेगा.राजेश रंजन, अंचल अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




