विधायकों ने किया श्रीराम कथा का शुभारंभ

विधायकों ने किया श्रीराम कथा का शुभारंभ फोटो- 14नवादा कार्यालय. वारिसलीगंज के कुटरी गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा सह रामचरितमानस नवाह परायण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अरुणा देवी, हिसुआ के विधायक अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा, भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष अल्ला बहादुर, कांग्रेस के संजीव कुमार […]
विधायकों ने किया श्रीराम कथा का शुभारंभ फोटो- 14नवादा कार्यालय. वारिसलीगंज के कुटरी गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा सह रामचरितमानस नवाह परायण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अरुणा देवी, हिसुआ के विधायक अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा, भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष अल्ला बहादुर, कांग्रेस के संजीव कुमार आदि ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में कृतिका मुख्य प्रवचन कर्ता के रूप में भगवान राम के मानस चरित्र का वर्णन किया. हजारों ग्रामीणों ने भक्ति भाव से प्रवचन की सागर में गोते लगाये. वाराणसी से आये डॉ राजेंद्र पचोरी जी महाराज व इलाहाबाद के पंडित जयप्रकाश मिश्र ने भी प्रवचन के दौरान आदर्श पुरुष के रूप में भगवान राम के गुणों का वर्णन किया. ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेगा. स्थानीय इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल सिंह ने कहा कि प्रवचन का उद्देश्य लोगों को सदमार्ग पर लाने का है. हमें अपने जीवन में मानवीय गुणों को भुलाना नहीं चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




