लोजपा नेता की हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस विफल

लोजपा नेता की हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस विफल कौआकोल. लोजपा के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद यासीम के हत्यारों तक कौआकोल पुलिस पहुंचने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है. हत्या के दो सप्ताह बीत चुके हैं, पर पुलिस इस मामले की गुत्थी को अभी तक सुलझा नहीं पायी है. घटना को लेकर मृतक के […]
लोजपा नेता की हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस विफल कौआकोल. लोजपा के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद यासीम के हत्यारों तक कौआकोल पुलिस पहुंचने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है. हत्या के दो सप्ताह बीत चुके हैं, पर पुलिस इस मामले की गुत्थी को अभी तक सुलझा नहीं पायी है. घटना को लेकर मृतक के गांव तेलियागढ़ी में अभी तक दहशत का माहौल कायम है. लोग घर से निकलने में अपने आप को पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. कौआकोल में हत्या व चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो चुकी है. इससे आम लोगों में कौआकोल पुलिस के प्रति काफी असंतोष है. थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर ही गोबरैया निवासी शंकर यादव व लोजपा नेता मोहम्मद यासीम की हत्या व दूसरे ही सप्ताह बंदैली में सुखदेव यादव व सरौनी में संजय यादव के यहां डकैती की घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




