सिंघल को दी गयी श्रद्धांजलि

सिंघल को दी गयी श्रद्धांजलि नारदीगंज. विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल के निधन पर संवेदना देने वालों का तांता लगा है. इस अवसर पर नारदीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की. मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता […]
सिंघल को दी गयी श्रद्धांजलि नारदीगंज. विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल के निधन पर संवेदना देने वालों का तांता लगा है. इस अवसर पर नारदीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की. मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता राजाराम प्रसाद सिंह, अच्चुतानंद सिंह, भाजपा कला संस्कृति मंच जिलाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व प्रमुख गौरी सिंह, भूषण सिंह, रामलखन प्रसाद सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया. मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार, गुंजन कुमार, अनुज कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




