ePaper

घर से 61 कारतूस व तीन खोखा बरामद

Updated at : 28 Jan 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
घर से 61 कारतूस व तीन खोखा बरामद

नवादा प्रभात : भेलू बिगहा गांव में पुलिस को छापेमारी व घर सर्च करने से रोका

विज्ञापन

नवादा प्रभात : भेलू बिगहा गांव में पुलिस को छापेमारी व घर सर्च करने से रोका

हिसुआ.

पुलिस ने हिसुआ थाना क्षेत्र के भेलू बिगहा गांव स्थित महेश सिंह के पुत्र गुलशन कुमार के घर से 61 जिंदा कारतूस और तीन खोखा को बरामद किया है. बताया गया कि सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम शराब धंधेबाजी और गांजा की खेती की मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी करने भेलू बिगहा गांव पहुंची थी. टीम को छापेमारी और घर सर्च करने से रोका गया. इसकी सूचना टीम ने हिसुआ पुलिस को दी. सूचना पर एसआइ रूपा कुमारी, धनवीर कुमार सहित पुलिस टीम स्थल पर पहुंची और घर में सर्च अभियान चलाया गया. इस बाबत

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर घर की तलाशी ली गयी. हालांकि, आरोपित गुलशन कुमार घर के पीछे वाली गली से फरार हो गया. लेकिन, घर की तलाशी में 61 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुलशन कुमार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है. उत्पाद विभाग की टीम ने गांव में गांजा की खेती को लेकर छापेमारी अभियान चलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन