शहर में लगा कुड़ों का अंबार

Updated at : 12 Nov 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में लगा कुड़ों का अंबार

शहर में लगा कुड़ों का अंबार नगर पर्षद के सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगी गंदगी बाहरी सफाई कर्मचारी भी व्यवस्था को दुरुस्त करने में अक्षमफोटो-3,4प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय नगर पर्षद के स्थायी सफाई कर्मचारी मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. उनके हड़ताल पर जाने से शहर में जगह […]

विज्ञापन

शहर में लगा कुड़ों का अंबार नगर पर्षद के सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगी गंदगी बाहरी सफाई कर्मचारी भी व्यवस्था को दुरुस्त करने में अक्षमफोटो-3,4प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय नगर पर्षद के स्थायी सफाई कर्मचारी मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. उनके हड़ताल पर जाने से शहर में जगह जगह गंदगी का अंबार लग गया है़ हालांकि, नगर पर्षद की ओर से दूसरे शहर से 16 अस्थायी सफाई कर्मचारी बुला कर शहर की सफाई की शुरुआत करायी गयी है. लेकिन, गुरुवार को शहर को साफ रखने में 16 सफाई कर्मचारी सक्षम साबित नहीं हुए़ नगर पर्षद के मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी व उपमुख्य पार्षद सरोज सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लौट कर काम शुरू करने के लिए वार्ता की जा रही है़ उनके हड़ताल से नहीं लौटने पर अस्थाई कर्मियों के सहारे ही छठ पूजा तक सफाई व्यवस्था जारी रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी भी हाल में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा़ इधर, सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण शहर के मेन रोड स्थित कई इलाकों में कूड़ों का ढेर लग गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन