कांग्रेसियों ने मनायी मौलाना आजाद की जयंती

कांग्रेसियों ने मनायी मौलाना आजाद की जयंती नवादा कार्यालय. बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में राजिक अहमद की अध्यक्षता में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया़ वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में काफी […]
कांग्रेसियों ने मनायी मौलाना आजाद की जयंती नवादा कार्यालय. बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में राजिक अहमद की अध्यक्षता में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया़ वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में काफी योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता़ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रो इल्यास ने इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्होंने पूरे देश में संस्कृत की शिक्षा को अनिवार्य बनाया़ पाकिस्तान के बंटवारे का भी मुखर रूप से विरोध किया़ इनके बताये मार्गों पर चल कर ही देश व समाज का कल्याण संभव है़ जयंती समारोह में रोहित सिन्हा, प्रमोद कुमार, मोहम्मद अंसार, जागेश्र पासवान, मुकेश कुमार, मोहम्मद नुमान, मोहम्मद एजाज अली मुन्ना, मोहम्मद फखरूद्दीन, मोहम्मद रकीब खां, रजनीकांत दीक्षित, रमानंद सिंह, बदामी देवी, नरेश सिंह, कैसर अंसारी, मधुसुधन प्रसाद सिंह तथा आनंद कश्यप भी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




