सुबह से ही जमे रहे समर्थक

सुबह से ही जमे रहे समर्थक नवादा कार्यालय. रविवार को पौ फटते ही प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम मतगणना केंद्र की ओर रवाना होने लगा. प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच चुके थे. सभी अभिकर्ताओं को कॉलेज के उत्तरी प्रवेश द्वार से जांच प्रक्रिया के बाद प्रवेश दिलाया गया. मतगणना […]
सुबह से ही जमे रहे समर्थक नवादा कार्यालय. रविवार को पौ फटते ही प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम मतगणना केंद्र की ओर रवाना होने लगा. प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच चुके थे. सभी अभिकर्ताओं को कॉलेज के उत्तरी प्रवेश द्वार से जांच प्रक्रिया के बाद प्रवेश दिलाया गया. मतगणना केंद्र पहुंचने तक लगभग चार से अधिक चेक प्वाइंट बनाये गये थे.दिखा मेला का नजाराकेएलएस कॉलेज में मतगणना का काम चल रहा था. अपने चहेते प्रत्याशियों की जीत को लेकर लोगों की नजर मतगणना के आंकड़ों पर लगी थी. केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी. अलग-अलग गठबंधन व पार्टी होने के बावजूद बाहर का नजारा मेला जैसा था. सभी लोकतंत्र के महापर्व का आखिरी उत्सव मनाने को जुटे थे. जैसे-जैसे सूर्य चढ़ता गया, लोगों की भीड़ भी बढ़ती गयी. केंद्र के बाहर का नजारा पूरी तरह उत्सवी दिख रहा था. पहुंच गये ठेले-खोमचे वाले मतगणना केंद्र के बाहर गिनती शुरू होने के साथ ही भीड़ बढ़ी और इस भीड़ को संडे ब्रेक फास्ट कराने ठेला व खोमचा वाले आ पहुंचे. लोगों की भीड़ इनके आस-पास जमा होने लगी. जिन्हें जो मिला उसी से लोगों ने सुबह की फास्टिंग तोड़ी. वाहनों का भी रेलमपेलमतगणना केंद्र से सटे अधिकारियों के लिए वाहन स्टैंड बनाया गया था. केंद्र से सटे पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सूचना केंद्र बनाये गये थे. सड़कों की किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों का गजब का जमावड़ा दिखा. मतगणना केंद्र का पश्चिमी छोर के संकीर्ण होने के बावजूद वाहन जहां-तहां अटे पड़े थे. अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर समर्थक उत्साही थे. हर कोई गिनती की रिपोर्ट लेने का अपने स्तर से जुगाड़ कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




