नक्सलियों ने अधेङ की गोली मारकर की हत्या

Updated at : 06 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने अधेङ की गोली मारकर की हत्या

नक्सलियों ने अधेङ की गोली मारकर की हत्या पेज 01 के लिएफोटो-01कौआकोल थाना क्षेत्र के तेलियागढ़ी गांव के 52 वर्षीय मो़ आसिम नामक अधेङ की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक को पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में मार डाला गया. चार की संख्या में हथियारों से लैस रहे नक्सलियों ने गुरूवार […]

विज्ञापन

नक्सलियों ने अधेङ की गोली मारकर की हत्या पेज 01 के लिएफोटो-01कौआकोल थाना क्षेत्र के तेलियागढ़ी गांव के 52 वर्षीय मो़ आसिम नामक अधेङ की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक को पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में मार डाला गया. चार की संख्या में हथियारों से लैस रहे नक्सलियों ने गुरूवार की देर रात में मो. आसिम को घर से उठा लिया, और उसे जंगल के किनारे ले जाकर छाती में गोली मार दी. शुक्रवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ मृतक की लाश ताराकोल डैम से कुछ गज की ही दूरी पर पङे देखा. इसके बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया. घटना स्थल पर माओवादियों द्वारा दो पोस्टर भी छोड़े गये हैं, इसपर पुलिस मुखबिरी करने वालों की इसी प्रकार के अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. दूसरे पोस्टर पर पुलिस एसपीओ की नौकरी बंद करो के स्लोगन लिखे हैं. इस घटना के पहले भी कौआकोल में माओवादिओं द्वारा पुलिस की मुखबिरी बंद करने तथा एसपीओ की नौकरी छोड़ने का फरमान जारी किया गया था. घटना स्थल पर अत्यधिक रक्तश्राव को रोकने वाली इंजेक्शन के सैंपल भी फेंके मिले हैं, संभवत: मृतक को गोली मारने के बाद माओवादियों द्वारा अत्यधिक रक्तश्राव को रोकने के काम मंे लाया गया होगा.मृतक लोजपा के जिलाध्यक्ष व लालपुर पंचायत के मुखिया अजीत यादव का करीबी व दाहिना हाथ था. वह उनका आवश्यक कामकाज की देख रेख किया करता था.घटना के बाद तेलियागढ़ी गांव में मातम का माहौल है,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है. माओवादियों द्वारा दिये गये इस घटना का अंजाम के बाद पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से दहशत का माहौल कायम हो गया है.घटना की सूचना के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ रामपुकार सिंह व कौआकोल थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का अनुसंधान कर रहे हैं. पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है. इसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन