मिल रहे हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट

Updated at : 06 Nov 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
मिल रहे हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट

नवादा कार्यालय : वाहनों की सुरक्षा के ख्याल से केंद्र सरकार की ओर से वाहनों के लिए जारी किये गये हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट अब उपभोक्ताओं को सहज उपलब्ध कराये जा रहे हैं. वाहनों की सुरक्षा के साथ-साथ सामान एकरूपता लाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से सभी वाहनों के लिए हाइ सिक्यूरिटी नंबर […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : वाहनों की सुरक्षा के ख्याल से केंद्र सरकार की ओर से वाहनों के लिए जारी किये गये हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट अब उपभोक्ताओं को सहज उपलब्ध कराये जा रहे हैं. वाहनों की सुरक्षा के साथ-साथ सामान एकरूपता लाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से सभी वाहनों के लिए हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
विगत छह महीने में नंबर प्लेट के लिए आवेदन देनेवाले आवेदकों का हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट बन कर उपलब्ध हो गया है. जिला परिवहन कार्यालय के समीप हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट से जुड़े कार्यालय में आवेदकों की बुकिंग ऑन लाइन की जा रही है. सात दिनों के अंदर सभी उपभोक्ताओं को नंबर प्लेट दिये जा रहे हैं.
एनएच-31 के किनारे स्थित हाइ सिक्यूरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगाने का कार्य सुबह से देर शाम तक किया जा रहा है. वाहनों में नंबर प्लेट लगाने वाले कर्मी जय राज ने बताया कि आठ सौ से अधिक नंबर प्लेट बन कर तैयार है.
आवेदनकर्ताओं को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा जा चुका है. जैसे-जैसे उपभोक्ता नंबर प्लेट के लिए आयेंगे उनके वाहन में नंबर प्लेट फिक्स कर दिया जायेगा. गुरुवार को भी नंबर प्लेट लगाने के लिए लोगों की काफी भीड़ सेंटर पर देखी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन