कोताही बरतनेवाले प्रधान शक्षिक नपेंगे

कोताही बरतनेवाले प्रधान शिक्षक नपेंगे पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय में डीएम के अदेशानुसार बीआरसी में निर्माण से संबधी समीक्षात्मक बैठक की गयी. इसमें वर्ष 2013-2014 से 2014-2015 तक बनने वाले भवन व अधूरे पड़े भवनों की समीक्षा की गयी. उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान डॉ राम कुंवर राम ने सख्त […]
कोताही बरतनेवाले प्रधान शिक्षक नपेंगे पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय में डीएम के अदेशानुसार बीआरसी में निर्माण से संबधी समीक्षात्मक बैठक की गयी. इसमें वर्ष 2013-2014 से 2014-2015 तक बनने वाले भवन व अधूरे पड़े भवनों की समीक्षा की गयी. उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान डॉ राम कुंवर राम ने सख्त र्निदेश देते हुए भवन का कार्य अतिशीघ्र पूरा कर अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. उहोंने बताया की कार्य में कोताही बरतने वाले प्रधान शिक्षक नपेंगे. वहीं, भवन की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जायेगा. उन्होंने सारे मामले पर चार दिन के अंदर वस्तु स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है़ सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले प्रधान शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी़ वैसे प्रधान शिक्षक जो रुपये की निकासी कर दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित हो गये हैं विभाग उन्हें भी पत्र लिख कर सूचित कर रहा है. मौके पर बीइओ हीरा साह, सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता मनोज कुमार पासवान, समाजसेवी विजय पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




