नाराज छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा

Updated at : 04 Nov 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
नाराज छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा

नाराज छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा मामला मध्य विद्यालय ओहारी कारोह. परिभ्रमण पर नहीं ले जाने से नाराज मध्य विद्यालय ओहारी के छात्रों नें बुधवार को जम कर हंगामा किया. प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को न सिर्फ भला-बुरा कहा, बल्कि क्लास रूम में भी तोड़ फोड़ किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को विद्यालय से मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

नाराज छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा मामला मध्य विद्यालय ओहारी कारोह. परिभ्रमण पर नहीं ले जाने से नाराज मध्य विद्यालय ओहारी के छात्रों नें बुधवार को जम कर हंगामा किया. प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को न सिर्फ भला-बुरा कहा, बल्कि क्लास रूम में भी तोड़ फोड़ किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को विद्यालय से मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर बच्चे गये थे. इसमें आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भी ले जाना था. परंतु, बस पर जब आठवीं के छात्र सवार हुए, तो उन्हें उतार दिया गया. इसके कारण काफी आक्रोशित हो गये. बुधवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो आठवीं के छात्रों ने विद्यालय में जम कर हंगामा किया. इतना ही नहीं अपने वर्ग कक्ष की कुरसियों को भी तोड़ दिया़ गांव के लोगों के बीच-बचाव के कारण मामला शांत हुआ. इतना ही नहीं छात्रों का आरोप था कि यहां नियमित रूप से मध्याह्न भोजन भी नहीं मिलता है और मिलता भी है, तो उनमें गुणवत्ता का घोर अभाव रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन