मतगणना कर्मियों को आज मिलेगा प्रशक्षिण

मतगणना कर्मियों को आज मिलेगा प्रशिक्षण राउंडवार गिनती का प्रपत्र तैयार करने की मिलेगी जानकारीकाउंटिंग कर्मियों को भरना होगा प्रपत्र 17 नवादा (नगर). विधानसभा चुनाव के मतगणना के काम में शामिल होने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण गुरुवार को नगर भवन में होगा. काउंटिंग कार्य में कुल 270 कर्मचारी लगेंगे. काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर व माइक्रो […]
मतगणना कर्मियों को आज मिलेगा प्रशिक्षण राउंडवार गिनती का प्रपत्र तैयार करने की मिलेगी जानकारीकाउंटिंग कर्मियों को भरना होगा प्रपत्र 17 नवादा (नगर). विधानसभा चुनाव के मतगणना के काम में शामिल होने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण गुरुवार को नगर भवन में होगा. काउंटिंग कार्य में कुल 270 कर्मचारी लगेंगे. काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर व माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में कर्मियों को काम करना है. प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी धीरेंद्र कुमार झा ने कहा कि कर्मियों को कैसे काउंटिंग के समय राउंड वाइज, इवीएम के माध्यम से गिनती करके प्रत्याशियों को प्राप्त वोटों की संख्या लेनी है. इसकी जानकारी दी जायेगी. कर्मियों को प्रपत्र 17 सी भाग टू फॉर्म भर कर देना है. चक्रवार वोटों की गिनती के बाद भरे गये प्रपत्र पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर व राजनीतिक पार्टी के पोलिंग एजेंट से हस्ताक्षर कराना है. इसके बाद इस प्रपत्र को आरओ को सौंपा जायेगा. प्रत्येक राउंड के बाद आरओ व प्रेक्षक द्वारा रैंडेमली दो इवीएम की जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देने का काम उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा व प्रशिक्षण कोषांग प्रभारी द्वारा किया जायेगा. प्रशिक्षण के समय निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मनोज कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




