केरोसिन की कालाबाजारी पड़ेगी भारी

Updated at : 04 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
केरोसिन की कालाबाजारी पड़ेगी भारी

केरोसिन की कालाबाजारी पड़ेगी भारी एसएमएस से ली जा रही वितरण की जानकारीहॉल सेलरों के स्टॉक की किसी भी समय होगी जांचकिस गाड़ी से आ रहे माल इसकी जानकारी एसएमएस से देना होगा जिला प्रशासन कोप्रतिनिधि, नवादा (नगर)जिले में कितना केरोसिन आ रहा है और इसका स्टॉक किस हॉलसेलर के पास है. इसकी रिपोर्ट जिला […]

विज्ञापन

केरोसिन की कालाबाजारी पड़ेगी भारी एसएमएस से ली जा रही वितरण की जानकारीहॉल सेलरों के स्टॉक की किसी भी समय होगी जांचकिस गाड़ी से आ रहे माल इसकी जानकारी एसएमएस से देना होगा जिला प्रशासन कोप्रतिनिधि, नवादा (नगर)जिले में कितना केरोसिन आ रहा है और इसका स्टॉक किस हॉलसेलर के पास है. इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन तैयार कर रहा है. डीएम मनोज कुमार के आदेश के बाद मंगलवार से सभी हॉलसेलर केरोसिन डिपो के मालिकों को डीएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) व एसडीओ को एसएमएस कर यह जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है कि केरोसिन का खेप किस नंबर की गाड़ी से आ रहा है़ किस तारीख को किस समय यह डिपो में पहुंचेगा व इसकी मात्रा क्या है. डीएसओ धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि जिले के सभी आठ केरोसिन हॉलसेलर डिपो के मालिकों को यह आदेश दिया गया है कि उनके पास जो भी टैंकलोरी आयेगी इसकी जानकारी दो घंटे पहले ही एसएमएस के माध्यम से अधिकारियों को दें. विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण कर आने वाले तेल की जांच भी करेंगे. जिले में 13 लाख 65 हजार लीटर केरोसिन 114 गाड़ियों के माध्यम से प्रत्येक माह आती है. लेकिन, पिछले दिनों से केरोसिन की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी. इस पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि केरोसिन का इस्तेमाल डीजल व अन्य उत्पादों में मिलाने की शिकायत भी मिलती रहती है. एसएमएस के माध्यम से हॉलसेलर डिपो संचालकों द्वारा सूचना देने का काम शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन