नियोजित शक्षिकों के प्रमाण पत्रों की हो रही जांच

नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की हो रही जांच निगरानी विभाग को सौंपी जायेगी रिपोर्टसात तक प्रखंडवार पंचायत सचिव, मुखिया की हो रही बैठकनवादा (नगर). जिले में बहाल नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों व अन्य कागजातों की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्र निगरानी विभाग […]
नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की हो रही जांच निगरानी विभाग को सौंपी जायेगी रिपोर्टसात तक प्रखंडवार पंचायत सचिव, मुखिया की हो रही बैठकनवादा (नगर). जिले में बहाल नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों व अन्य कागजातों की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्र निगरानी विभाग को सौंपे गये हैं. लेकिन, पंचायत व प्रखंड स्तर पर नियोजित शिक्षकों के सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. पंचायत सचिव व मुखिया आदि द्वारा बार-बार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में देरी की जा रही है. इसी का नतीजा है कि अब जिले में बहुत कम नियोजन इकाइयों से प्रपत्र उपलब्ध हो पाये हैं. बुधवार को नवादा, नारदीगंज व हिसुआ प्रखंडों के बीइओ, पंचायत सचिव व मुखिया की बैठक डीआरडीए सभागार में की गयी. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को नियोजित शिक्षकों के संबंधित सभी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में मौजूद डीइओ गोरख प्रसाद व स्थापना डीपीओ एसके मंडल ने कहा कि नियोजन से जुड़े फोल्डर को उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिला पंचायती राज विभाग भी पंचायत सचिवों के माध्यम से यह प्रपत्र जमा ले रहा है. डीइओ ने कहा कि सभी नियोजन इकाइयों से नियोजित हुए शिक्षकों के आवेदन पंजी, मेधा सूची, आवेदन पत्र की छाया प्रति, मैट्रिक व इंटर का मार्क्स शीट, प्रमाणपत्र, ट्रेनिंग का मार्क्स शीट व प्रमाण पत्र, टीइटी का मार्क्स शीट, एडमिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, काेटिवार व स्कूल वार रिक्ति, नियुक्ति की तिथि, आवेदन प्राप्त करने का विज्ञापन, काउंसेलिंग की तिथि व नियोजन इकाई द्वारा किये गये प्रोसेडिंग की प्रति जमा करने का निर्देश दिया गया है. सात नवंबर तक प्रखंडवार बैठक होगी व नौ तक हर हाल में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




