वेतनमान नर्धिारण में लिया जा रहा रश्वित

वेतनमान निर्धारण में लिया जा रहा रिश्वत शिक्षकों की शिकायत, बगैर लेन-देन के नहीं भेजा जा रहा प्रपत्रसर्विस बुक संधारण के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी नहीं हो रहे कारगरअधिकारियों ने कहा, प्रखंड स्तर पर हाेगी जांच प्रतिनिधि, नवादा (नगर)वेतनमान निर्धारण को लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर नियोजित शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है. […]
वेतनमान निर्धारण में लिया जा रहा रिश्वत शिक्षकों की शिकायत, बगैर लेन-देन के नहीं भेजा जा रहा प्रपत्रसर्विस बुक संधारण के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी नहीं हो रहे कारगरअधिकारियों ने कहा, प्रखंड स्तर पर हाेगी जांच प्रतिनिधि, नवादा (नगर)वेतनमान निर्धारण को लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर नियोजित शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है. प्रखंड स्तर पर सर्विस बुक संधारण व वेतनमान निर्धारण के लिए प्रपत्र को जिला कार्यालय भेजने के नाम पर मनमाना वसूली की जा रही है. जिले में प्रखंड शिक्षक के रूप में 3242 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से अधिकतर शिक्षकों का प्रपत्र प्रखंड कार्यालय जिला कार्यालय को भेजा नहीं जा सकता है. प्रखंड शिक्षा कार्यालय में कई शिक्षक भटकते देखे जा सकते है, जो वेतन निर्धारण के लिए अधिकारी व कर्मियों की जी हुजूरी करने को विवश है. शिक्षकों द्वारा नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कई प्रखंडों में अधिकारियों द्वारा सर्विस बुक के संधारण व वेतनमान निर्धारण कि लिए प्रपत्र भेजने को लेकर एक हजार से पांच हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं. प्रखंड व पंचायत शिक्षकों को इसके लिए विशेष परेशानी हो रही है. हालांकि, शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंडों में अतिरिक्त कर्मी के रूप में कई शिक्षकों का डिपुटेशन किया गया है. बावजूद लेनदेन का खेल खुले आम चल रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर स्थापना डीपीओ सुरेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि प्रखंड स्तर पर इसको लेकर जांच अभियान चलाया जायेगा. गलत करने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




