बनेगा आपदा प्रबंधन योजना

Updated at : 31 Oct 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बनेगा आपदा प्रबंधन योजना

बनेगा आपदा प्रबंधन योजना अतिवृष्टि, आगजनी, सुखाड़, भूकंप, सड़क दुर्घटना आदि से निबटने के लिए बनेगी योजनाफोटो- 8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय यदि पूरी हो तैयारी, तो आपदा कभी नहीं होगी भारी. उक्त बातें डीएम सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार मनोज कुमार ने जिले के आपदा प्रबंधन योजना बनाये जाने के लिए आयोजित कार्यशाला में कहीं. […]

विज्ञापन

बनेगा आपदा प्रबंधन योजना अतिवृष्टि, आगजनी, सुखाड़, भूकंप, सड़क दुर्घटना आदि से निबटने के लिए बनेगी योजनाफोटो- 8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय यदि पूरी हो तैयारी, तो आपदा कभी नहीं होगी भारी. उक्त बातें डीएम सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार मनोज कुमार ने जिले के आपदा प्रबंधन योजना बनाये जाने के लिए आयोजित कार्यशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि आपदा किसी भी क्षेत्र में प्राकृतिक या मानवकृत हो सकती है. एक बेहतर आपदा प्रबंधन योजना बनाकर आपदा के समय होने वाले जान-माल की क्षति को कम से कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नवादा जिला आपदा के तीसरा जोन में आता है. इस जिले में भूकंप, अतिवृष्टि, आगजनी, सड़क दुर्घटना, जंगली जानवरों से मानव व फसलों का नुकसान, सुखाड़ आदि ऐसी समस्याएं हैं, जिनके लिए बेहतर व सुव्यवस्थित योजना बना कर आपदाओं के प्रभाव को काफी कम किया जा सकता है. गौरतलब है कि जिले में आपदा प्रबंधन योजना के तैयारी में सहयोग व समन्वय के लिए प्रदेश सरकार ने सीडीडी मास को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है, जो जिले के सभी विभागों के साथ संपर्क एवं समन्वय कर जिले के लिए एक बेहतर व सुव्यवस्थित आपदा प्रबंधन योजना तैयार करेगी. नवंबर के अंत तक एजेंसी द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया जायेगा़ दिसंबर के अंत तक एजेंसी अंतिम रूप से योजना को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंप देगी़ एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर रमण कुमार व जिला समन्वयक अनंत कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपदा प्रबंधन एवं जिले में आपदा प्रबंधन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एजेंसी द्वारा जिले के कई गांवों व क्षेत्रों से प्राप्त जानकारियों को भी कार्यशाला में साझा किया गया. एजेंसी द्वारा सभी विभागों से संपर्क कर सूचना संकलन व आपदा प्रबंधन में उनके सुझावों व विचार को संकलन किया जायेगा. जिला आपदा प्रबंधन योजना में दो प्रकार की योजना रहेगी. आपदा आने के पहले योजना या शांति समय की योजना व आपदा आने के बाद की योजना. कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों व एनजीओ प्रतिनिधियों द्वारा कई प्रकार के सुझाव भी दिये गये. कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, एसएम कैसर सुल्तान, अपर समाहर्त्ता महर्षि राम, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली शंभु शरण पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद, वरीय उपसमाहर्त्ता मंजूषा चंद्रा, वीणा प्रसाद, मुकेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन