पीएचसी में पेयजल की सुविधा नहीं

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में पेयजल की सुविधा नहीं

पीएचसी में पेयजल की सुविधा नहीं अकबरपुर. अकबरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की सुविधा नहीं रहने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण किया गया था़ परंतु, इसमे तकनीकि खराबी के चलते पानी की आपूर्ति बाधित है. यहां […]

विज्ञापन

पीएचसी में पेयजल की सुविधा नहीं अकबरपुर. अकबरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की सुविधा नहीं रहने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण किया गया था़ परंतु, इसमे तकनीकि खराबी के चलते पानी की आपूर्ति बाधित है. यहां एक चापाकल की व्यवस्था है, लेकिन इसके बराबर खराब रहने से पानी नहीं निकलता है़ चिकित्सा प्रभारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि पानी की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है. परंतु, कुछ खराब तकनीक के कारण पानी की आपूर्ति बंद है. इससे लोगों के समक्ष गंभीर स्थिति बनी हुई है. उन्होंने शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन