समय से स्कूल खोलने का नर्दिेश

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
समय से स्कूल खोलने का नर्दिेश

समय से स्कूल खोलने का निर्देश नारदीगंज. बीआरसी में शुक्रवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी सह बीइओ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने की. इस दौरान उन्होने उपस्थित सभी प्रधान शिक्षको को सही तरीके से अपने कर्तव्य निर्वाहन का पाठ पढ़ाया़ साथ ही ससमय विद्यालय खोलने […]

विज्ञापन

समय से स्कूल खोलने का निर्देश नारदीगंज. बीआरसी में शुक्रवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी सह बीइओ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने की. इस दौरान उन्होने उपस्थित सभी प्रधान शिक्षको को सही तरीके से अपने कर्तव्य निर्वाहन का पाठ पढ़ाया़ साथ ही ससमय विद्यालय खोलने व संचालन करने का निर्देश दिया़ कार्यों में कोताही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया. इसके अलावा विभाग द्वारा विद्यालय प्रधान को भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराये गये रुपये के बावजूद अब तक भवन निर्माण नहीं कराये जाने पर प्रधान शिक्षकों को फटकार लगायी गयी. बीइओ ने नवंबर 2015 के अंत तक भवन निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा पोशाक व छात्रवृत्ति के रुपये वितरण का उपयोगिता एक सप्ताह के भीतर बीआरसी में जमा करने की जिम्मेवारी सौंपी़ साथ ही उन्होंने कहा सभी शिक्षकों का सर्विस बुक खोला जा रहा हैं. मौके पर जेई सुबोध कुमार, लेखापाल सुधीर कुमार, प्रधान शिक्षक अमरेंद्र कुमार, अमरदीप कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनीता कुमारी, रीना कुमारी, मिथिलेश कुमार, अनुज कुमार, शिवशंकर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन