समेकित जांच चौकी पर आपस में भिड़े दो गुट

Published at :30 Oct 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
समेकित जांच चौकी पर आपस में भिड़े दो गुट

समेकित जांच चौकी पर आपस में भिड़े दो गुट रजौली. गुरुवार की रात समेकित जांच चौकी पर सैप जवान व एसआइएस गार्ड अवैध रूप से वाहन पास कराने को लेकर आपस में भिड़ गये. समेकित जांच चौकी पर तैनात जेसी सुरेश प्रसाद ने बताया कि सैप जवान अपने निर्धारित समय से अधिक अवधि से यहां […]

विज्ञापन

समेकित जांच चौकी पर आपस में भिड़े दो गुट रजौली. गुरुवार की रात समेकित जांच चौकी पर सैप जवान व एसआइएस गार्ड अवैध रूप से वाहन पास कराने को लेकर आपस में भिड़ गये. समेकित जांच चौकी पर तैनात जेसी सुरेश प्रसाद ने बताया कि सैप जवान अपने निर्धारित समय से अधिक अवधि से यहां तैनात हैं. इस बार चुनाव को लेकर इनका जांच चौकी पर पाचवां माह बीत रहा है. जांच चौकी पर तैनात कर्मियों की मिली भगत से प्रतिदिन अवैध रूप से सैकड़ों ओवर लोडेड वाहनों (ट्रक) व दर्जनों बसों पर लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, परचुनिया, मेडिसिन व अन्य सामान कोलकाता व रांची-टाटा से यात्री बसों के जरिये बाॅर्डर पास कर बिहार लाया जाता है. इससे सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. यात्री बसों के मालिकों द्वारा वहां तैनात अधिकारियों को मोटी रकम बतौर नजराना दिया जाता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन