नियोजित शक्षिकों ने दिया धरना

नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना फोटो-10रजौली. प्रखंड के पंचायत नियोजित शिक्षकों ने पंचायत सचिव के विरोध में धरना दिया. दर्जनों शिक्षकों ने प्रखंड परिसर में बीडीअो अमरेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन में उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ वर्षों से वेतन भुगतान शुरू नहीं हो पाया है. इससे शिक्षकों में भुखमरी, आर्थिक तंगी व मानसिक प्रताड़ना […]
नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना फोटो-10रजौली. प्रखंड के पंचायत नियोजित शिक्षकों ने पंचायत सचिव के विरोध में धरना दिया. दर्जनों शिक्षकों ने प्रखंड परिसर में बीडीअो अमरेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन में उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ वर्षों से वेतन भुगतान शुरू नहीं हो पाया है. इससे शिक्षकों में भुखमरी, आर्थिक तंगी व मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं. गौरतलब है कि पंचायत नियोजित शिक्षक का दस्तावेज पंचायत सचिव डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिव द्वारा प्रखंड शिक्षा विभाग को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इससे शिक्षकों का वेतन नहीं मिल पा रहा है. शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की कई बार रजौली बीइओ व बीडीओ को इस संबंध में कई बार सूचना दी गयी है. परंतु, अभी तक मामला जस का तस पड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि वेतन शुरू नहीं हो पाया, तो हम सभी शिक्षक जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना देंगे. मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, दीपू कुमार, अरविंद प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार, प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार मदन कुमार, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, बब्लु पांडे आदि शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




