पंडालों में खुले मां के पट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : दुर्गापूजा पंडालों में माता का पट खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शुभ मुहूर्त के अनुसार सुबह 10.30 बजे के बाद पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करके माता का पट खोला गया. महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पत्रिका प्रवेश, माता का आह्वान आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : दुर्गापूजा पंडालों में माता का पट खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शुभ मुहूर्त के अनुसार सुबह 10.30 बजे के बाद पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करके माता का पट खोला गया. महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पत्रिका प्रवेश, माता का आह्वान आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
शहर में स्थापित होनेवाले पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता के पट खुलने के पहले ब्राह्मणों द्वारा पूजा अर्चना किया गया. सोमवार को माता का श्रृंगार पूरा कर के दुर्गा सप्तशती के अनुसार विधान पूर्वक पूजा किया गया. माता को चुनरी, सिंदूर, आदि चढ़ाने के बाद पट खोला गया. भक्तिमय आरती और भजनों के माध्यम से भक्तों ने माता का प्रथम दर्शन व पूजन किया.
शहर के इंदिरा गांधी चौक, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, हाट पर, पुरानी बाजार, गढ़ पर, गोवर्द्धन मंदिर, पार नवादा, रामनगर, भगत सिंह चौक, मिर्जापुर आदि पूजा पंडालों के पास पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. पूजा पंडालों के पास भजन व आरती करने वाले महिला-पुरुषों की भीड़ भी जुटी हुई थी. 10 दिनों तक चलने वाले हिंदुओं के महान त्योहार दुर्गापूजा में प्रतिमा दर्शन के लिए सोमवार से ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. पार नवादा बिजली ऑफिस के सामने गांव से आये भजन गायकों ने हरमोनियम व तबले की थाप पर साथ भक्तिमय गीतों व भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
अकबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17 गांवो में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. विभिन्न पूजा समितिओं द्वारा अलग-अलग पंडाल व प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दिया गया है.
पांती व फतेहपुर मोड़ पर बने पंडाल आकर्णण का केंद्र बने हुए हैं. अकबरपुर शिव मंदिर के समीप मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थायी रूप से बनाया गया है. पट खुलते ही यहां मां दुर्गा के दरबार में माता के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. मां दूर्गे की जय-जय कार से सर्वत्र माहौल भक्तिमय हो गया. माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
बाजारों में सोमवार से चहल-पहल और रौनक बढ़ गयी है. विभिन्न पूजा स्थलों पर चार दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहेगी व निरंतर पूजा अर्चना का कार्य चलता रहेगा.
नारदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के दुर्गा मंदिर व काली मंदिरों में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सप्तमी तिथि को माता का पट खुल गया है. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां का पट खोला गया. इस अवसर पर नारदीगंज बाजार स्थित मां काली मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके अलावा बस्ती बिगहा बाजार स्थित, परमा, हंडिया आदि गांवों में माता का पट खुल गया है. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ते ही मां का दर्शन पाने के लिए लोग आतुर दिखे.
श्रद्धालु महिलाएं मां का खोंइचा भरने के लिए मां के दरबार में उमड़ पडीं. मंदिरों के चौखट पर माथा टेकने व खोइछा भरने के लिए पहुंचे श्रद्धालु अपनी बारी आने के इंतजार में पंक्तिबंद्ध तरीके से खड़े दिखे. इस अवसर पर लोगो ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी. व्यवस्थापकों द्वारा मंदिरो व पंडालों को आकर्षक ढंग से सजावट के साथ रोशनी की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




