इस बार त्योहार में रोशन होंगी शहर की सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

हाइमास्ट व स्ट्रीट लाइटों को किया जा रहा ठीक नवादा (नगर) : दुर्गापूजा को लेकर शहर में लगाये गये हाइ मास्ट बल्वों को ठीक किया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पर्षद द्वारा शहर में लगाये गये हाइ मास्ट हैलोजिन लाइट जहां भी खराब थे, उन्हें ठीक कराया जा रहा है. जेई केके सिन्हा […]
विज्ञापन
हाइमास्ट व स्ट्रीट लाइटों को किया जा रहा ठीक
नवादा (नगर) : दुर्गापूजा को लेकर शहर में लगाये गये हाइ मास्ट बल्वों को ठीक किया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पर्षद द्वारा शहर में लगाये गये हाइ मास्ट हैलोजिन लाइट जहां भी खराब थे, उन्हें ठीक कराया जा रहा है. जेई केके सिन्हा के नेतृत्व में प्रजातंत्र चौक, पुरानी रजौली बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, इंदिरा गांधी चौक, पंपु कल रोड, लाल चौक आदि स्थानों पर लगे हाइ मास्ट बल्वों को ठीक किया जा रहा है.
गौरतलब है कि डीएम व एसपी द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक में शहर के स्ट्रीट लाइट व हाइ मास्ट लाइट को ठीक करने का निर्देश दिया था. लाखों की लागत से बनने वाले इन हाइ मास्ट लाइटों का उपयोग नहीं हो पा रहा है. थोड़ी बहुत तकनीकी खराबी के कारण ये लाइट खराब पड़े हैं. जिला प्रशासन के निर्देश पर त्योहारों को लेकर इसे ठीक कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




