मुहर्रम के लिए मिट्टी लाने की रस्म पूरी

Published at :20 Oct 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम के लिए मिट्टी लाने की रस्म पूरी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुसलिम भाइयों ने निकाला जुलूस शहर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर के निकट से मिट्टी लाने की है परंपरा नवादा (नगर) : मुहर्रम को लेकर मिट्टी लाने की रस्म सोमवार को पूरा किया गया. मुहर्रम की पांचवीं तारीख को मिट्टी लाने की रस्म की जाती है. कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच […]

विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुसलिम भाइयों ने निकाला जुलूस
शहर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर के निकट से मिट्टी लाने की है परंपरा
नवादा (नगर) : मुहर्रम को लेकर मिट्टी लाने की रस्म सोमवार को पूरा किया गया. मुहर्रम की पांचवीं तारीख को मिट्टी लाने की रस्म की जाती है. कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुसलिम धर्मावलंबियों ने मिर्जापुर सूर्य मंदिर के निकट गली से मिट्टी लाने का लस्म पूरा किया.
बैंड-बाजे के साथ मुसलिम रोड, अजमत नगर, मोगलाखार आदि इमामबाड़ों से जुड़े लोगों ने मिट्टी लाने गये थे. नेशनल इसलामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निजाम खान व तन्ने पठान ने बताया कि मुहर्रम में ताजिया निर्माण के लिए मिट्टी लाने का रस्म काफी महत्वपूर्ण है.
विभिन्न ताजियादारों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मिट्टी लाने का रस्म पूरा किया गया. मिट्टी लाने के रस्म को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. लाल चौक, सोनार पट्टी रोड, पंपू कल चौक सहित मिर्जापुर सूर्य मंदिर के रास्ते में पुलिस बल तैनात किये गये थे. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम के लिए मिट्टी लाने का कार्य पूरा हो गया. गौरतलब है कि मुहर्रम के दूसरी तारीख को बड़ी दरगाह मुहल्ले द्वारा मिट्टी लाने का रस्म किया जाता है. जबकि, शेष मुहल्ले के ताजियादारों द्वारा पांचवीं तारीख को मिट्टी लाने का रस्म किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन