शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्यूआरटी का गठन

Published at :10 Oct 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्यूआरटी का गठन

शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्यूआरटी का गठन सिरदला विधान सभा चुनाव के तहत प्रखंड में 12 अक्टूबर को कुल 108 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है. प्रखंड क्षेत्र के बूथों को नक्सल प्रभावित होने के कारण सुबह 7 बजे शाम 3 बजे तक मतदान की समय सीमा तैयार की गई है. इस पूरे चुनाव को […]

विज्ञापन

शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्यूआरटी का गठन सिरदला विधान सभा चुनाव के तहत प्रखंड में 12 अक्टूबर को कुल 108 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है. प्रखंड क्षेत्र के बूथों को नक्सल प्रभावित होने के कारण सुबह 7 बजे शाम 3 बजे तक मतदान की समय सीमा तैयार की गई है. इस पूरे चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर क्विक रिस्पौंस टीम(क्यूआरटी) का गठन किया गया है. इसमें थानाध्यक्ष के साथ अवर निरीक्षक अजय कुमार भी रहेंगे. इन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करते रहेंगे. मतदान के दिन विधि व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही अन्य समस्याओं का निराकरण सूचना मिलते ही करेंगे. यह टीम समय-समय पर जिला नियंत्रण कक्ष को इलाके की गतिविधि की सूचना देते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन