आपसी सद्भाव से ही आगे बढ़ेगा बिहार : नीतीश

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी सद्भाव से ही आगे बढ़ेगा बिहार : नीतीश

पकरीबरावां (नवादा) : जब आपस में सद्भाव बना रहेगा, तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. भाजपा कनफुसवा पार्टी है, लोगों को इससे सचेत रहने की जरूरत है. ये बातें मुख्यमंत्री (सीएम) नीतीश कुमार ने कहीं. वह शनिवार को नवादा जिले के पकरीबरावां इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा […]

विज्ञापन

पकरीबरावां (नवादा) : जब आपस में सद्भाव बना रहेगा, तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. भाजपा कनफुसवा पार्टी है, लोगों को इससे सचेत रहने की जरूरत है. ये बातें मुख्यमंत्री (सीएम) नीतीश कुमार ने कहीं. वह शनिवार को नवादा जिले के पकरीबरावां इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.सभा में एनडीए को अवसरवादी गठबंधन करार देते हुए इसे नेताविहीन व मुद्दाविहीन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को बिहारी ही चलायेगा, कोई बाहरी नहीं.

बिहार को चलानेवाला बिहारी आपके सामने खड़ा है. गौमांस प्रकरण की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता में अफवाह फैला कर चुनावी लाभ लेना चाह रहे हैं. बिहार में 1955 से ही गौ-हत्या पर प्रतिबंध है.उन्होंने कहा की बिहार में कानूनराज चल रहा है, जिसे एनडीए के लोग जंगलराज कह रहे हैं. पुलिस-प्रशासन दिन-रात कानून व्यवस्था बनाये रखने में जुटे हैं. चाहे कोई भी अपराधी हो, पुलिस उसे गिरफ्तार कर रही है.

एनडीए के लोग भाजपा कार्यालय में बैठ कर नीतीश की छाती तोड़ने की बात कर रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो उनका डीएनए गड़बड़ कह कर बिहार की जनता का अपमान किया है. सीएम ने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली में बेहतर सुधार लाने के साथ-साथ पूरे बिहार के विकास का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान किये गये वादों को भूल गये हैं. पीएम ने कहा था कालाधन लाएंगे. हर गरीब परिवार को 15 लाख रुपये मिलेंगे. अच्छे दिन आएंगे. क्या हुआ उनके वादे का? न कालाधन आया और न ही अच्छे दिन. अब विधानसभा चुनाव में भी पीएम के लोग वादाखिलाफी कर रहे हैं. पीएम व उनके लोगों से बिहार की जनता का भरोसा खत्म हो गया है.

वह अब उनके झांसे में नहीं आनेवाले हैं. सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार की लड़कियाें के लिए पोशाक व साइकिल योजना बनायी, जिससे स्कूलों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई. गांव की बच्चियां अब साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही है. भाजपा के प्रचारक कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो पांच हजार छात्राओं को स्कूटी देंगे. लेकिन, मैं पूछता हूं भाजपा के लोग नाबालिग छात्राओं को लाइसेंस कहां से देगें.

चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने लड़कियों को साइकिल देकर स्कूल भेजा है, सरकार बनने पर भाजपा के लोग स्कूटी देकर छात्राओं को थाना भेजेंगे. उन्होंने लोगों से वारिसलीगंज के जदयू प्रत्याशी प्रदीप कुमार को विजयी माला पहना कर उन्हें जिताने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन