बिहार के विकास के लिए एनडीए को जीताये : चौहान

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के विकास के लिए एनडीए को जीताये : चौहान

बिहार के विकास के लिए एनडीए को जीताये : चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने नेमदारगंज में किया सभा को संबोधित फोटो-18प्रतिनिधि, अकबरपुर अगर बिहार का चहुंमुखी विकास करना है, तो यहां बदलाव लायें. बिहार का विकास तभी हो सकता है, जब यहां एनडीए की सरकार बनेगी. यह बाते मध्यप्रदेश के […]

विज्ञापन

बिहार के विकास के लिए एनडीए को जीताये : चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने नेमदारगंज में किया सभा को संबोधित फोटो-18प्रतिनिधि, अकबरपुर अगर बिहार का चहुंमुखी विकास करना है, तो यहां बदलाव लायें. बिहार का विकास तभी हो सकता है, जब यहां एनडीए की सरकार बनेगी. यह बाते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के नेमदारगंंज बाजार स्थित मनरेगा मैदान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार का विकास होगा. यहां सड़कों का जाल बिछेगा. बड़े पैमाने पर लघु कुटीर उद्योग खोला जायेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि क्षेत्रों में बिहार का विकास होगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के तरह बिहार के विकास के लिए कृत संकल्प है. यहां मध्य प्रदेश की तरह गरीब किसान के अलावा सभी वर्ग के लोगों को विकास के अवसर मिलेंगे व जनकल्याण समन्वयी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ हर तबके लोगों को मिलेगा. अगर बिहार को तरक्की पर ले जाना है, तो भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह को भारी मतों से विजय बनावें. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी विकास के मार्ग को प्रशस्त किया है. इनके नेतृत्व में भारत का विकास दिन दुगुनी रात चौगुनी हो गयी है. प्रधानमंत्री जी ने देश का नाम विदेशों में रौशन किया है. अगर बिहार में भी एनडीए की सरकार बनती है, तो बिहार अल्पावधि में विकास के क्षेत्र में विकासशील राज्यों में सबसे आगे है. बिहार के पूर्व मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार व लालू यादव पर सीधा निशाना साधा और कहा कि दोनों नेता बिहार में पुन: जंगल राज्य लाना चाहते है. दोनों अपने परिवार, समाज का विकास चाहते है न कि देश का. नीतीश कुमार के राज्य में बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है, भ्रष्टाचार बढ़ा है. इसलिए बिहार में अमन-चैन और विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशी भाजपा के अनिल सिंह को 40 हजार मतों से विजय बनावें. भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने कहा कि पांच वर्षों तक उन्होंने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा के मामले में काफी प्रसंशनीय कार्य किया है. मौके पर वीरेंद्र पासवान, अजय कुमार भोला, चंदू मियां, मिथिलेश सिंह, रामाशीष सिंह आदि लोग उपस्थिति थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन