आपसी सद्भाव से आगे बढ़ेगा बिहार : नीतीश

पकरीबरावां : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पकरीबरावां इंटर स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को कनफुसवा बताते हुए लोगों को सचेत रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि जब आपस में सद्भाव बना रहेगा, तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. इन्होंने भाजपा को […]
पकरीबरावां : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पकरीबरावां इंटर स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को कनफुसवा बताते हुए लोगों को सचेत रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि जब आपस में सद्भाव बना रहेगा, तो बिहार को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. इन्होंने भाजपा को नेता विहीन बताते हुए कहा कि बिहार को बिहारी ही चलायेगा कोई बाहरी नहीं. जनता से समर्थन लेते हुए कहा कि बिहार को चलानेवाला बिहारी आपके सामने खड़ा है.
इन्होंने गौ मांस की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने गौ मांस को लेकर जनता में अफवाह फैलाकर चुनावी लाभ लेना चाह रहा है. बिहार में 1955 से गौ हत्या पर प्रतिबंध है. एनडीए गंठबंधन को अवसरवादी गठबंधन करार देते हुए इसे नेता विहिन एवं मुद्दाविहिन बताया. उन्होंने कहा की बिहार में कानून राज चल रहा है जिसे जंगल राज कह रहे है. जहां आईपीएस पुलिस भी रात-दिन जनता की निगरानी कर रही है.हमारे कानून चाहे कोई भी अपराधी हो उसे गिरफ्तार कर रही है. एनडीए के लोग भाजपा कार्यालय में बैठकर नीतीश की छाती तोड़ने की बात कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री का डीएनए गड़बड़ कह कर जनता का अपमान किया है. कहा बिहार की विकास,शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार के साथ, बिजली में बेहतर सुधार लाने का काम हमने किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव के वादे को भुल गए है .उन्होंने कहा था काला धन लाएंगे. हर गरीब परिवार को 15 लाख मिलेगा . अच्छे दिन आएंगे. क्या हुआ उनके वादे का काला धन आया, अच्छे दिन आया नहीं.अब विधान सभा के चुनाव में उनके लोग उस वादा को चुनावी जुमला कह वादाखिलाफी कर रहे है.बिहार की जनता का भरोसा खत्म हो गया है. अब उनके झांसे में नहीं आने वाले है.
मैंने बिहार की लड़कियांे के लिए पोशाक एवं साईिकल योजना बनाया. स्कूलों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई. गांव की बच्चियां साईिकल से स्कूल पढ़ने जा रही है.अब भाजपा के प्रचारक कहे चल रहे है की हमारी सरकार बनीं तो 5 हजार छात्राओं को स्कुटी देगें लेकिन नाबालिक छात्राओं के लिए लाइसेंस कहा से देगें.चुटकी लेते हुए कहा आपलोंगो को बता देना चाहतें हैं कि मैंने लड़कियों को साईिकल देकर स्कूल भेजा है.
भाजपा के लोग स्कूटी देकर यहां के छात्राओं को थाना भेजेगा. संबोधन के अंत में उन्होंने प्रदीप कुमार को लोगों के सहमति से विजयीमाला पहनाकर एक-एक वोट देने की अपील की. सभा की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने किया.मंच संचालन मुखिया शकिल अहमद ने किया. शिक्षा मंत्री पीके शाही ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास की रफतार तेज हुई है. हर क्षेत्र में बदलाव लाकर आमलोंगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, विधालय में शिक्षण व्यवस्था, बिजली में सुधार सड़क निर्माण जैसे कई बुनियादी सुविधाओं मुहैया कराकर सुबे को इन्होंने विकास की पटरी पर लाया. आने वाला दिन महागंठबंधन की सरकार नीतीश के नेतृत्व में सर्वांगिण विकास की धारा को मजबुत करेगा. मौके पर मनोहर पासवान, इकबाल हैदर खां मेजर, टुनटुन पासवान, दशरथ यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




