हिंदू धर्म नहीं, जीवन जीने की व्यवस्था

नवादा (नगर): पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का शनिवार को नवादा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. बाइक व वाहनों के काफिले के साथ शंकराचार्य को रिसीव कर शहर के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, पटवासराय ले जाया गया. यहां वह छात्र-छात्राओं के साथ अनौपचारिक बातचीत किये व बच्चों ने उनसे कई सवाल […]
हिंदू धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की व्यवस्था का नाम है. उन्होंने कहा कि जीवन में सनातन धर्म ही ऐसा है, जो अस्तित्व व आदर्श की रक्षा करते हुए अन्य सभी के हितों का ध्यान रखते हैं. देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए सबको शक्ति समवेत कर काम करना होगा. स्कूल की छात्र प्रियंका, आराध्या, अंकुर आदि ने भी धर्म व संस्कृति से जुड़े प्रश्नों पर शंकराचार्य के विचारों को जाना. शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू धर्म सभी को साथ लेकर चलने की व्यवस्था है़ सनातन धर्म शास्त्रीय सिद्धांतों से जुड़ा है. उन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए बच्चों को प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




