फाइनल में पहुंचा मुजफ्फरपुर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

मगध कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल हरियाणा को कड़े मुकाबले में आठ रनों से हराया जहानाबाद व वाराणसी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज नवादा (नगर) : मगध कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने हरियाणा को आठ रनों से हरा कर फाइनल में अपना जगह पक्का […]
विज्ञापन
मगध कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल
हरियाणा को कड़े मुकाबले में आठ रनों से हराया
जहानाबाद व वाराणसी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज
नवादा (नगर) : मगध कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने हरियाणा को आठ रनों से हरा कर फाइनल में अपना जगह पक्का किया. हरियाणा ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 147 रन बनाये.
मुजफ्फरपुर की तरफ से बल्लेबाज कुंदन ने 25 गेंदों में एक छक्का व तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये, विकास रंजन ने 34 गेंदों में 30 रन, जबकि दीपक ने 19 गेंदों में दो छक्के व दो चौकों की मदद से शानदार 30 रनों का योगदान दिया.
हरियाणा की तरफ से गेंदबाज एजाज ने चार ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट, मुदसीर ने चार ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट व राहुल ने एक विकेट प्राप्त किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने तेज शुरुआत करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 88 रन बनाये थे. लेकिन, ड्रिंक्स के बाद मुजफ्फरपुर ने जबरदस्त वापसी करते हुए हरियाणा के लगातार विकेट झटकते रहे. मुजफ्फरपुर की ओर से बढ़िया क्षेत्ररक्षण व उच्च स्तरीय गेंदबाजी हुई. इसकी वजह से हरियाणा की टीम को आठ रनों से पराजित होना पड़ा.
हरियाणा की तरफ से बल्लेबाज राजेंद्र ने केवल 28 गेंदों में अर्ध शतक जमाया.
राजेंद्र ने पांच छक्कों व तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये. हरियाणा के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए. जबकि, मुजफ्फरपुर के कुंदन ने गेंदबाजी कर चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट झटके. हरियाणा की पूरी टीम केवल निर्धारित ओवर में 139 रन ही बना सकी. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर साह व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर नागेंद्र दूबे ने खिलाड़ियों से बारी-बारी से परिचय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




