मतदाताओं की निर्वाचन में भागीदारी हो सुनिश्चित

Published at :26 Jan 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं की निर्वाचन में भागीदारी हो सुनिश्चित

नवादा (कार्यालय): गांधी इंटर विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी ललन जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के तुरंत बाद उपस्थित नव पंजीकृत मतदाताओं, अधिकारियों आदि को डीएम ने शपथ दिलायी. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश उपस्थित सभी मतदाताओं को सुनाया गया. जिला पदाधिकारी […]

विज्ञापन
नवादा (कार्यालय): गांधी इंटर विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी ललन जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के तुरंत बाद उपस्थित नव पंजीकृत मतदाताओं, अधिकारियों आदि को डीएम ने शपथ दिलायी. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश उपस्थित सभी मतदाताओं को सुनाया गया.

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित नव पंजीकृत मतदाताओं को नया फोटो पहचान पत्र दिया. बूथ नंबर 32 के काजल देवी, नीलम देवी, अनुराधा भारती, बूथ नंबर 33 के सुनिधी कुमारी, आनंद कुमार, राखी कुमारी व पूजा कुमारी सहित कई नव पंजीकृत मतदाताओं ने जिला पदाधिकारी के हाथों अपना वोटर आइ कार्ड पाकर फूले नहीं समा रहे थे. डीएम ने संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले 12 बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष मतदाता दिवस का मुख्य विषय वस्तु सहज पंजीकरण सहज संशोधन है. इस दिशा में जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने हेतु अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान किया जाये. उन्होंने कहा कि वोटरों की पंजीकरण में वृद्घि करना तथा मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य है.

इसके पूर्व जिले के कई स्कूलों के छात्र-छात्रओं द्वारा मतदाता दिवस के अवसर पर विशाल जागरूकता रैली निकाली गयी. सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के प्रचार वाहन पर सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने जागरूकता गीत गाकर लोगों का बरबस ध्यान आकृष्ट किया, वहीं जन-संपर्क विभाग के नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा ‘बुधना चला ससुराल’ का मार्मिक मंचन गांधी इंटर विद्यालय में किया गया, जिसमें लोगों को वोट का महत्व के साथ-साथ निर्वाचन को महान पर्व के रूप में बताया गया.

पकरीबरावां प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया गया. बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी नें बताया कि 6309 लोगों को मतदाता पहचान पत्र दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन