सोमवारी पर उमड़ी शिवालयों में भीड़

Published at :30 Jul 2013 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवारी पर उमड़ी शिवालयों में भीड़

हिसुआ : सावन की पहली सोमवारी पर क्षेत्र के महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिरों में शिव की पूजा–अर्चना शुरू हो गयी. ज्यादातर श्रद्धालु पारिवारिक कुशलता की कामना व मुरादों को छोड़ शिव से बारिश की कामना की. श्रद्धालु अराध्य देव शिव से उनकी जटा से गंगा मुक्त कराने […]

विज्ञापन

हिसुआ : सावन की पहली सोमवारी पर क्षेत्र के महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिरों में शिव की पूजाअर्चना शुरू हो गयी. ज्यादातर श्रद्धालु पारिवारिक कुशलता की कामना मुरादों को छोड़ शिव से बारिश की कामना की. श्रद्धालु अराध्य देव शिव से उनकी जटा से गंगा मुक्त कराने की मिन्नतें की.

वर्षा पर निर्भर रहने वाले किसान और गृहिणियों की कामना खुल कर सामने रहे. नगर के पांचू शिवाला, देवी स्थान, महादेव मंदिर, पांचू कचहरी, टीएस कॉलेज स्थित जय ज्वाला नाथ, मदनेश्वर मंदिर, हनुमान बागी शिवालय के अलावा नंदलाल बिगहा, बारत के नटेश्वर मंदिर, वैद्यनाथपुर के देवी स्थान, बगोदर के शिव मंदिर, बलियारी, उड़सा आदि के शिव मंदिरों में भीड़ लगी रही. दोपहर तीन बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गयी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन