आशा ने दिखाये तेवर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय : सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रकी आशा ने मांगों को लेकर तेवर गरम कर लिया है और जनवरी में होने वाली पल्स पोलियो अभियान में काम नहीं करने का मन बना लिया है. दर्जनों आशा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर मांग पूरी करने की मांग की है. आशा ने प्रोत्साहन के […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय : सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रकी आशा ने मांगों को लेकर तेवर गरम कर लिया है और जनवरी में होने वाली पल्स पोलियो अभियान में काम नहीं करने का मन बना लिया है.
दर्जनों आशा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर मांग पूरी करने की मांग की है. आशा ने प्रोत्साहन के रुपये के भुगतान में विलंब होने उनके साथ होने वाली अभद्र व्यवहार सहित अन्य मांगों को लेकर आवेदन दिया गया है.
आशा के इस तरह कार्यो से हाथ उठाने की चेतावनी से महत्वपूर्ण अभियान पल्स पोलियो प्रभावित होने का संशय बना है. आंदोलन करने वाली आशा में बेबी कुमारी, रेणु सिन्हा, आशा कुमारी, सुलेखा कुमारी, किरण कुमारी, मंजू कुमारी, सुधा कुमारी, अनिता कुमारी व कुमारी संगीता सहित दर्जनों आशा उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




