हत्या के मामलों में दो भाई गिरफ्तार

Published at :12 Jan 2015 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामलों में दो भाई गिरफ्तार

नवादा (सदर) : पिछले 15 वर्षो से पुलिस की पकड़ से बाहर रहे हत्या के आरोपित सगे भाईयों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. यह अपराधी अकबरपुर थाना के हुड़राही निवासी रामचंद्र यादव व सुरेंद्र यादव बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों वर्ष 2000 से ही फरार चल रहे थे. एसपी डॉ […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : पिछले 15 वर्षो से पुलिस की पकड़ से बाहर रहे हत्या के आरोपित सगे भाईयों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. यह अपराधी अकबरपुर थाना के हुड़राही निवासी रामचंद्र यादव व सुरेंद्र यादव बताये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, दोनों वर्ष 2000 से ही फरार चल रहे थे. एसपी डॉ परवेज अख्तर ने रविवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की पीड़िता ने जनता दरबार में उनसे शिकायत कर बतायी थी कि आरोपित गांव में आते-जाते हैं.
इधर, तीन-चार माह से तो स्थायी रूप से गांव में ही रह रहे हैं, लेकिन पुलिस नहीं पकड़ रही है. पीड़िता की शिकायत पर वह स्वयं गये और अकबरपुर थानाध्यक्ष के सहयोग से सफलता भी मिली. एसपी ने बताया कि इन दोनों अपराधियों का कोर्ट से केस बंद करने का प्रलोभन आया था.
इसके लिए कोर्ट से कुछ समय मांगा. क्योंकि, कोर्ट में पुलिस द्वारा अब तक हाजिर नहीं कराने के कारण साक्ष्य प्रक्रिया बंद हो गयी थी.
इन दोनों पर रेड वारंट था. मौके पर नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता व अकबरपुर थानाध्यक्ष उमा शंकर राम उपस्थित थे.
दो मामले भूमि विवाद के
रामचंद्र व सुरेंद्र द्वारा की गयी हत्या में दो मामला भूमि विवाद का बताया जाता है. इसमें मां व बेटा रीता देवी व विकास की हत्या हुड़राही गांव में ही गैरमजरूआ जमीन के विवाद के कारण और प्रभु बिगहा निवासी अनिल सिंह की हत्या अपराधी के बहनोई प्रभु बिगहा के ही अवध यादव के साथ जमीन विवाद के कारण की गयी. गिरफ्तार अपराधी दोनों भाई पुलिस के सामने स्वीकार किये कि वह 14 वर्षो से सपरिवार बंगाल में रह रहे थे. इसी साल चाह माह पहले घर पर आये और लगातार रह रहे थे.
कई मामलों का वारंटी
एसपी ने बताया कि रामचंद्र व सुरेंद्र अकबरपुर थाना कांड संख्या 136/2000 में हुड़राही गांव के ही रीता देवी उसके बेटे विकास कुमार की हत्या, इसी थाने के 55/2002 कांड में ब्रह्मदेव यादव को गोली मार कर हत्या, कांड संख्या 89/2003 में हुड़राही के ही दानी यादव की हत्या व 123/98 में काशीचक के प्रभु बिगहा निवासी अनिल सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन