जल्द करें मामलों का निबटारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 10:01 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ (कार्यालय) : अब एसपी के जनता दरबार का नजारा बदला-बदला सा होगा. गुरुवार को नये एसपी एसके नायक ने अपना पहला जनता दरबार किया. जनता दरबार के बाद एसपी ने बताया कि आनेवाले हर फरियादी को एक टोकन दिया जायेगा. जिस पर जनता दरबार में आने की तिथि समस्या एवं उसका नाम दर्ज होगा. […]
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : अब एसपी के जनता दरबार का नजारा बदला-बदला सा होगा. गुरुवार को नये एसपी एसके नायक ने अपना पहला जनता दरबार किया. जनता दरबार के बाद एसपी ने बताया कि आनेवाले हर फरियादी को एक टोकन दिया जायेगा.
जिस पर जनता दरबार में आने की तिथि समस्या एवं उसका नाम दर्ज होगा. उसके समस्या को संबंधित थानेदार को वहीं दे दी जायेगी. फरियादी द्वारा दिये गये समस्या को प्रत्येक थानेदार को हर हाल में एक महीने में निबटाना होगा.
अगर वह एक महीने में समस्या का निबटारा नहीं करते हैं और उक्त फरियादी दुबारा जनता दरबार में उसी टोकन को लेकर आता है और उस पर अंकित तिथि के अनुसार एक माह समय गुजर गया रहा तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




