जिला स्थापना दिवस पर निकलेगी झांकी

नवादा (सदर): 26 जनवरी व जिला स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर डीआरडीए सभागार में डीएम ललन जी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा बनायी गयी. कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेवारी पदाधिकारियों को सौंपी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी की सुबह स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी […]
नवादा (सदर): 26 जनवरी व जिला स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर डीआरडीए सभागार में डीएम ललन जी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा बनायी गयी. कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेवारी पदाधिकारियों को सौंपी गयी.
कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी की सुबह स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी से होगी. ध्वजारोहण का मुख्य समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा. इससे पहले स्टेडियम सहित जिले भर के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई होगी. इसकी जिम्मेवारी नगर पर्षद को सौंपी गयी. बैठक में आकर्षक झांकियां भी निकालने का निर्णय लिया गया. पुलिस लाइन में 1:30 बजे प्रशासन बनाम आम नागरिक फैंसी क्रिकेट मैच होगा.
नगर भवन में स्कूली बच्चे देश भक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. 27 जनवरी को रजौली में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. डीएम ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों की साफ-सफाई करने व शाम में प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
आम लोगों के लिए अवसर पर अपने घर-मुहल्लों की साफ-सफाई व संध्या में दीप जलाने की अपील की. स्थापना दिवस के अवसर पर एक स्मारिका भी प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि 26 जनवरी, 1973 को नवादा जिले की स्थापना हुई थी. डीएम ने समारोह की तैयारी में अभी से ही जुट जाने का निर्देश दिया है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजाैली अजय तिवारी, नजारत उपसमाहर्ता अखिलेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सपन कुमार, अनु कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




