तीन वर्षो की छात्रवृत्ति एक साथ

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
तीन वर्षो की छात्रवृत्ति एक साथ

नवादा : जिले के बाल श्रमिक विशेष विद्यालयों के छात्रों को तीन वर्षो का बकाया छात्रवृत्ति के रुपये के वितरित करने का आदेश डीएम आदेश तितरमारे ने दिया है. जिले में संचालित बाल श्रमिक विद्यालयों को वर्षो पहले बंद करा दिया गया, लेकिन उसमें नामांकित बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला था. छात्रवृत्ति दिलाने […]

विज्ञापन

नवादा : जिले के बाल श्रमिक विशेष विद्यालयों के छात्रों को तीन वर्षो का बकाया छात्रवृत्ति के रुपये के वितरित करने का आदेश डीएम आदेश तितरमारे ने दिया है.

जिले में संचालित बाल श्रमिक विद्यालयों को वर्षो पहले बंद करा दिया गया, लेकिन उसमें नामांकित बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला था. छात्रवृत्ति दिलाने व बंद पड़े बाल श्रमिक विशेष विद्यालय को पुन: चालू करने की मांग कई बार की गयी थी.

बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही थी. डीएम ने पहल करते हुए 15 से 31 तारीख तक प्रखंड स्तर पर शिविर लगा कर बैंक खाते के माध्यम से रुपये वितरण करने का आदेश दिया है. जिले में संचालित सभी 81 विद्यालयों के बच्चे को तीन वर्षो की छात्रवृत्ति के 36 सौ रुपये दिये जायेंगे.

डीएम ने सभी बीडीओ को विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से छात्रों रुपये देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन