अवैध पार्किग बनी जाम का कारण

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध पार्किग बनी जाम का कारण

रोह : अवैध वाहनों की पार्किग से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. इससे यात्रियों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर पार्किग से लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है. इससे हमेशा दुर्घटनाओं का भर बना रहता है. वहीं, दुकानों के सामने वाहनों के […]

विज्ञापन

रोह : अवैध वाहनों की पार्किग से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. इससे यात्रियों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर पार्किग से लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है.

इससे हमेशा दुर्घटनाओं का भर बना रहता है. वहीं, दुकानों के सामने वाहनों के खड़े रहने के कारण दुकानदारी पर भी बुरा असर पड़ रहा है.

प्रतिदिन वाहन मालिकों व दुकानदारों में नोक-झोंक होता रहता है. कई बार तो मारपीट की नौबत तक आ जाती है. यहां से पटना, कोलकाता, रानीगंज, धनबाद, नवादा, कौआकोल, रूपौ, सिउर आदि स्थानों के लिए सैकड़ों गाड़ियां खुलती है. इसके अलावा दर्जनों गांवों तक के लिए झरझरी रिक्शे भी चलते हैं.

इन सभी प्रकार के वाहनों के ठहराव की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके कारण सड़कों पर वाहन लगे रहते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. फिर भी अवैध पार्किग को लेकर प्रशासन सख्त नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन